फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी वादों को भूल गई भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक गुरुवार को पार्टी कैंप कार्यालय पर हुई। प्रदेश सचिव वासुदेव यादव ने कहा कि भाजपा चुनावी वादों को भूल गई है। प्रधानमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया था कि उन्हें फसल का डेढ़ गुना मूल्य व नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन सभी वादे झूठे साबित हो रहे हैं। लालसा यादव ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जनमानस चिंतित है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में भारी संख्या में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उनके स्थान पर शिक्षामित्र अध्यापन कार्य कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वे सड़क पर आ गए हैं। प्रदेश सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए पांच अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद जिला पंचायत डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। बैठक में डॉ. सर्वानंद तिवारी, लल्लन जायसवाल, केसी मिश्र, सुरेश सिंह यादव, कृष्णा जायसवाल, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें