फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसिया गांव के सामने कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भागलपुर। नदी का जलस्तर कम होने से देवसिया गांव के सामने कटान तेज हो गया है। खेेती योग्य जमीन नदी में विलीन हो रही है। इससे तटवर्ती गांववाले भयभीत हैं और जिम्मेदारों से कटान रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के किनारे देवसिया गांव बसा है। नदी कटान करते-करते गांव के समीप पहुंच गई है। लेकिन बाढ़ विभाग की ओर से कटान को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। पिछले साल लखनऊ से बाढ़ विभाग की एक टीम देवसिया गांव पहुंची थी। कटान से बचाव के लिए स्टीमेट बनाया। इस पर करीब पांच करोड़ का खर्च आ रहा था। बाढ़ विभाग इसके लिए शासन को पत्र भेेजकर धन की मांग की। लेकिन अभी तक धन आवंटित नहीं होने के कारण कटान से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हो सका है। गांववालों की माने तो एक सप्ताह से नदी में पानी कम हो रहा है। इससे गांव के सामने नदी तेजी से कटान कर रही है। इसकी शिकायत बाढ़ विभाग के जेई से की गई। लेकिन विभागीय अफसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। जेई एनके सिंह ने बताया कि नदी में पानी कम होने से कटान हो रहा है। इस पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें