देवरिया। देसही देवरिया इलाके में रोडवेज की बस सेवा प्रभावित हो गई है। छह किलोमीटर पहले की बस रुक जा रही है यहां से यात्री पैदल आते-जाते हैं। निर्धारित स्टॉपेज तक बस के नहीं जाने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। गांववालों ने निर्धारित स्थल पर स्टॉपेज कराने की मांग की है।
शामपुर चौराहे से गोरखपुर के लिए रोडवेज की बस चलती है, जो रोजाना सुबह 6.30 बजे से रवाना होती है। आस-पास के 10 से अधिक गांव के लोगों के आने-जाने का एक मात्र सार्वजनिक वाहन है। इलाज समेत अन्य कामों के लिए रोजाना 50 से अधिक लोग बस से आते जाते हैं। यह बस बरवामीर छापर, पकड़ी वीरीभद्र, भटनी दादन, हेतिमपुर होते हुए हाटा होकर गोरखपुर पहुंचती है। गोरखपुर से रोजाना शाम को 4.20 बजे रवाना होती है, लेकिन यह बस कई दिनों से बसंतपुर में ही रुक रही है। इसके चलते कई गांवों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अरशद, इश्तियाक, सदानंद कुशवाहा, अनिल, इमरान आदि ने बस को निर्धारित जगह तक चलाने की अपील की हैै।