फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने आतंकवाद का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमला के विरोध में विहिप नेताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया और आतंकियों को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। आतंकी हमले की लोगों ने निंदा की।
विज्ञापन

विहिप के संयोजक मांतेश्वर मिश्र ने कहा कि आतंकियों ने नाक में दम कर दिया है। देश के लोग अब निंदा नहीं कार्रवाई चाहते हैं। बेकसूर अमरनाथ यात्रियों पर कायराना हमला करने वाले आंतकियों का सिर कुचल देना चाहिए। विहिप इनके खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की करती है। यह तीर्थ यात्रियों पर हमला नहीं, बल्कि भारत को चुनौती दिया गया है। ऐसे में आतंक का समूल नाश ही एक मात्र विकल्प है। संगठन मंत्री संतोष दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार अभियान चलाकर आतंकियों को मार गिराए। इस दौरान राजेश मिश्र, रामदास राजभर, योगेश शर्मा, अमरजी, पवन मद्धेशिया, वकील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें