सलेमपुर। एएसडीएम कोर्ट में रखी गई मुकदमों की फाइलें सुरक्षित नहीं है। जर्जर भवन होने के चलते हल्की बारिश में छत टपक रहा है। इसमें रखे गए मुकदमों की फाइल और जरूरी कागजात भीग गए हैं। दो दिन से कागजातों को कर्मचारी सुखा रहे हैं। अगर भवन का मरम्मत नहीं हुआ तो बरसात में दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
तहसील के एएसडीएम कोर्ट का भवन कुछ माह पूर्व मरम्मत कराया गया है। लेकिन कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के चलते बारिश में इसका छत टपक रहा है। कोर्ट के अंदर आलमारी में रखे गए मुकदमों की फाइलें बारिश की पानी से भीग गई हैं। इसके अलावा अन्य कागजात नुकसान हुआ है। एएसडीएम के स्थानांतरण होने के कारण इन दिनों पर रिक्त है। इसके चलते कई दिनों बाद कोर्ट खुला था। कर्मचारियों की माने तो फाइलों को धूप में सुखाया जा रहा है। इसे दूसरे भवन में सुरक्षित रखा जाएगा। तहसीलदार राहुल देव ने बताया कि पुराना छत है। बीच में मरम्मत कराया गया था। फाइलों को दूसरे स्थान पर रखवा दिया गया है। बरसात से पूर्व छत का मरम्मत कराया जाएगा।