देवरिया। बार-बार आदेश के बाद भी सूचना नहीं देने वाले जनसूचना अधिकारियों के वेतन से कटौती का आदेश राज्यसूचना आयुक्त ने दिया है। डीएम और मुख्य कोषाधिकारी को आदेश दिया है कि संबंधित लोगों के वेतन से कटौती की जाए। दिलीप चौरसिया की ओर से मांगी गई सूचना को डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने नहीं दिया था। उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। उन्होंने जुर्माने की धनराशि जमा नहीं की। इस पर सूचना आयुक्त ने डीएम और मुख्य कोषाधिकारी को आदेश दिया है कि उनके वेतन से तीन बराबर किस्त में जुर्माने की रकम वसूली जाए। वहीं, दो मामलों में एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से भी जुर्माने की रकम तीन किस्तों में वसूलने का आदेश है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के एक लिपिक से भी तीन किस्तों में जुर्माने की धनराशि वसूली जाएगी।