पकड़ी बाजार। गृह कलह से तंग आकर एक किसान ने फंदे से झूल कर जान दे दी। उसका शव सुबह बागीचे में एक आम के पेड़ से लटकता मिला। किसान ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पड़री अनिरुद्ध गांव के 45 वर्षीय रामसेवक गुप्ता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। खेती की कमाई से ही दो बेटियों की शादी कर चुके थे। उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। घरवालों के अनुसार एक सप्ताह से किसी बात को लेकर घर में तनाव चल रहा था। गुरुवार की शाम भी घर में कहासुनी हुई थी। सब लोग भोजन करने के बाद सो गए। रामसेवक सुबह तीन बजे शौच के लिए खेती की तरफ गए। वह साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से झूल गए। शौच करने गए लोग पेड़ से शव लटकता देख शोर मचाना शुरू किया। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जुट गई। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल था। हालांकि बेटे विजय ने पुलिस को बताया कि पिता अक्सर नशे में रहते थे। थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश पाठक ने कहा कि पुलिस मौत के कारणों के बारे में जांच कर रही है।