फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....नवागत जेल अधीक्षक ने किया कार्यभार ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नवागत जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि बूढ़े कैदियों के साथ सहूलियत बरती जाएगी। अन्य बंदियों के भोजन और इलाज पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होगा। जेल की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भी एक बंदी है। वीआईपी नहीं। अन्य बंदियों की तरह ही जेल में रहेगा। बुधवार को कार्यभार ग्रहण के बाद अमर उजाला से बातचीत में नवागत जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग 1991 में जिला जालौन के उरई जेल में डिप्टी जेलर के पद पर हुई। 2012 में डिप्टी जेलर से जेलर के पद पर गोंडा कारागार में तैनाती मिली। 2014 नवंबर में गोंडा जेल में ही जेलर से अधीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला। जून-2015 को प्रतापगढ़ जेल में अधीक्षक के पद तैनात हुए। उन्होंने कहा कि बंदियों से संवेदनशीलता बरती जाएगी। जेल में क्षमता से अधिक बंदी हैं। शासन को जेल की क्षमता बढ़ाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें