फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिले में 650 केंद्रों पर 16 हजार ने दी साक्षरता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुई परीक्षा, सफल प्रतिभागियों को एनआईओएस देंगे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में “नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के चिन्हित असाक्षरों के लिए रविवार को साक्षरता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। जिले के लगभग 650 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 16 हजार प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मूल्यांकन के बाद सफल प्रतिभागियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) द्वारा साक्षरता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें औपचारिक रूप से साक्षर होने की मान्यता मिलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रभारी बीएसए अनिल कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक स्तर का नोडल अधिकारी नामित किया था, जबकि जिला समन्वयकों की ड्यूटी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षण के लिए लगाई गई थी। प्रभारी बीएसए अनिल कुमार सिंह और बीईओ देवमुनि वर्मा ने संविलियन विद्यालय बैदा बांसपार समेत कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बीएसए ने बताया कि जो प्रतिभागी किसी कारणवश इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें आगामी सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में पुनः अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय बैतालपुर का भी किया निरीक्षण
प्रभारी बीएसए अनिल कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बैतालपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासीय परिसर में छात्राओं से संवाद कर उनके पठन-पाठन, पाठ्यचर्या और गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। बीएसए ने छात्राओं को आगामी वार्षिक परीक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें