फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाधान दिवस में डीएम ने फिर दी अफसरों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन


फरियादी के दर्द को अपना समझ कराएं समाधान
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दी अफसरों को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। डीएम अमित किशोर ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पूर्व के समाधान दिवसों में आए कई मामलों के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई न होने की शिकायत पर भड़के डीएम ने संबंधितों को कड़ी हिदायत दी। कहा कि फरियादी के दर्द को अपना समझकर तय समय सीमा में समाधान कराएं। लापरवाही पर बख्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान कुल 215 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें 14 का निस्तारण हो सका।
सलेमपुर तहसील परिसर में आयोजित सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं को समय से निष्पक्षता के साथ निस्तारित कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने सीएमओ सहित अन्य अफसरों को अपनी योजनाओं से सीधे लाभान्वित कराने के लिए समाधान दिवस पर विभागीय कैंप भी लगाएं। डुमरी निवासी अनीता सिंह ने जमीन पर कुछ लोगों के जबरन पानी गिराने की शिकायत की। डीएम ने बीडीओ लार को स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण के निर्देश दिए। बिंदी देवी निवासी घाटी ने ग्राम सभा की सार्वजनिक मिट्टी बालू डालकर रास्ता रोकने का प्रार्थना पत्र दिया। पूर्व में जारी आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई न होने की बात संज्ञान में लाने पर डीएम ने एसडीएम व सीओ सलेमपुर को तत्काल अतिक्रमण हटवाने को कहा। पिपरा मिश्र निवासी रामेश्वर मिश्र ने बताया कि इलाहाबाद बैंक शाखा सलेमपुर से केसीसी से रुपये निकालने के बदले प्रबंधक बीस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। डीएम ने एलडीएम को जांच के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, पीडी महेश नारायण पांडेय, एआईजी स्टैंप डॉ. राधाकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो समाचार...
एडीएम प्रशासन और विधायक ने सुनीं फरियाद
भाटपाररानी/बरहज। संपूर्ण समाधान दिवस पर बरहज तहसील में 44 मामलों में मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल, एसडीएम विनीत कुमार सिंह और क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने फरियाद सुनी। सर्वाधिक 24 मामले राजस्व के रहे। इस दौरान तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद, एक्सईएन सचिन सिन्हा, गनेश मिश्र, थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह, अश्वनी तिवारी, विजय बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। उधर, भाटपाररानी में एडीएम वित्त उमेश कुमार मंगला की अध्यक्षता में 74 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई है। मौके पर चार का ही निस्तारण हो सका। एसडीएम रामविलास राम, सीओ दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो समाचार...
कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ की नारेबाजी
रुद्रपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को तहसील में सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन और एएसपी शिष्यपाल सिंह ने फरियाद सुनी। इस दौरान अधिकांश मामले में किसान सम्मान निधि न मिलने के छाए रहे। सीडीओ ने लेखपाल और कानूनगो को किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से कार्रवाई करने केा निर्देश दिए। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 115 शिकायतें दर्ज कराईं गईं। इसमें से मौके पर तीन मामलों का निपटारा हो पाया। 31 किसानों ने खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं आने की शिकायत की। पचमा गांव की दलित बस्ती के जुटे कार्डधारकों ने कोटेदार पर बदसलूकी का आरोप लगाया। कहा कि कोटेदार जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भगा देता है। इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग से की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर पर एसडीएम सुनील कुमार सिंह, सीओ अंबिका प्रसाद, बीईओ गोपाल शरण मिश्र, बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें