फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार अनुपस्थित चल रही परिषदीय की चार महिला शिक्षक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से लापता चार महिला शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

अनुपस्थित अवधि के वेतन की रिकवरी का भी जारी हुआ आदेश
शासन के निर्देश के बाद बीएसए ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूूूूरो
देवरिया। बिना कारण बताए कई वर्षों से लापता चार शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। कई बार नोटिस देने के बाद भी वे न तो उपस्थित हुईं और न ही स्पष्टीकरण दिया। शासन के निर्देश पर सोमवार को बर्खास्तगी आदेश जारी करते हुए बीएसए ने अनुपस्थित अवधि में उनकी ओर से आहरित वेतन की रिकवरी के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बनुआडीह नंबर एक की सहायक अध्यापक असमा कादिर 18 अप्रैल वर्ष 2014, बैतालपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर बांसपार की सहायक अध्यापक शिखा मिश्र जुलाई 2017, विकास खंड बरहज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुदिया बुजुर्ग की सहायक अध्यापक आशा यादव 8 अप्रैल 2016, विकास खंड रामपुर के प्राथमिक विद्यालय खांडेछापर की सहायक अध्यापक अनीता सिंह 21 दिसंबर 2017 से अपने विद्यालय में लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। संबंधित ब्लॉकों के बीईओ ने इस संबंध में कई बार नोटिस जारी किया था। बावजूद इन्होंने किसी नोटिस का जवाब विभाग या संबंधित अधिकारी को नहीं भेजा। इसी वर्ष फरवरी माह में इन्हें विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद मई में दो अखबारों में भी इस संबंध में अंतिम अवसर देते हुए 25 मई को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। बावजूद इसके किसी ने कोई लिखित या मौखिक उत्तर नहीं दिया। बीएसए ओपी यादव ने बताया कि चारों को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर वृहद दंड का भागी पाते हुए अध्यापक सेवा नियमावली तथा उ.प्र. सरकारी कर्मचारी अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999 के तहत इनकी सेवा समाप्त करते हुए विद्यालय में अनुपस्थित अवधि से अधिक दिए गए वेतन की रिकवरी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें