फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंतर जनपदीय पुलिस खेल में मेजबान देवरिया बना चैँपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

अंतरजनपदीय पुलिस खेल में मेजबान देवरिया बना चैंपियन
क्रॉस कंट्री में सिद्धार्थनगर व तैराकी में गोरखपुर को दूसरा स्थान
स्टेडियम में 58वीं अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तीन दिवसीय अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में मेजबान देवरिया के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। क्रॉस कंट्री में सिद्धार्थनगर व तैराकी में गोरखपुर टीम दूसरे स्थान पर रही। जिलाधिकारी अमित किशोर ने विजेता-उपविजेता व व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

रविवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतरजनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुलिस के जवानों ने दोनों खेलों में हाथ आजमाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साथी सिपाहियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम अमित किशोर ने पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उनमें पुरस्कार वितरण किया। प्रतिसार निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए सात जनपदों के तैराक एवं धावकों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने जिला का नाम रोशन किया। इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ सीताराम, निष्ठा उपाध्याय, सीओ सिटी वरुण मिश्र सहित निर्णायक मंडल के सदस्य गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें