फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बहाल हुई सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
रामगुलाम टोला में बिजली ठीक करते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। आंधी-बारिश से जगह-जगह तार और पोल टूटने से ध्वस्त हुई ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था गुरुवार को भी सुचारु नहीं हो पाई थी। कर्मचारी पेट्रोलिंग कर खराबी दुरुस्त करते हुए आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल रहे। गर्मी से राहत के लिए उनमें बेचैनी बनी रही।
विज्ञापन

जिले में 35 विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार को आंधी-पानी में 50 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह तार भी टूट गए। इससे आधे से अधिक जिले की आपूर्ति ठप हो गई। काफी प्रयास के बाद देर रात तक शहर और नगर पंचायतों की आपूर्ति बहाल हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी बिजली की रोशनी नहीं पहुंची। सुबह से निगम के वर्कर पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त पोल और तार को ठीक करने में जुटे रहेे। शाम तक कुछ गांवों की आपूर्ति शुरू हो गई, जबकि अधिकांश गांवों की अभी भी प्रभावित है। रामपुर कारखाना, पथरदेवा, तरकुलवा, गौरीबाजार, बैतालपुर, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर, लार, भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के करीब 500 से अधिक गांवों के लोग बिजली नहीं होने से गर्मी से बेहाल है। बरियारपुर नगर पंचायत में कई स्थानों पर बिजली के पोल व पेड़ उखड़ गए हैं। तरकुलवा बिजली उपकेंद्र से करौंदी बाजार के बीच करीब 14 पोल गिरे हैं। गौरकोठी, गुद्दीजोर, रामपुर अवस्थी, चमनपुरा, उदयपुरा, मुजहना, लंगड़ा, नौतन, दलान, सरोरा, करौंदी बाजार आदि गांवों में लोगों को गुरुवार की देर शाम तक बिजली नहीं मिल पाई थी। अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा ने बताया कि आंधी में तारों पर पेड़ गिरने से 50 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। शहरों की शत प्रतिशत आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर खराबी को ठीक करने का काम चल रहा है। एक सेे दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें