फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी एप से गड्ढ़ा मुक्त कीजिए गांव की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी एप से गड्ढ़ा मुक्त कीजिए गांव की सड़क
विज्ञापन


फोटो अपलोड होते ही पीडब्लूडी को पहुंचेगा शासन का निर्देश
प्रदेश सरकार ने आम आदमी के लिए तैयार किया निगरानी एप
बैकुंठनाथ शुक्ल
देवरिया। अगर आपके गांव की सड़क पर गड्ढ़े हैं, जिम्मेदार शिकायतों का संज्ञान नहीं ले रहे तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मोबाइल एप के जरिए आप अपनी शिकायत सीधे शासन को भेज सकत हैं। बिना किसी के चक्कर काटे समस्या का समाधान होगा। इसके लिए पीडब्लूडी ने निगरानी एप जारी किया है। हाल ही में लांच यह एप किसी भी एंड्रायड मोबाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है।
ग्रामीण सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने निगरानी एप ईजाद किया है। जिसे कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। इस्तेमाल की प्रक्रिया बेहद आसान है। इसमें सड़क पर बने गड्ढे का फोटो खींचकर संक्षिप्त विवरण के साथ सबमिट करने के बाद आपकी शिकायत पीडब्लूडी कमांडिंग ऑफिस तक पहुंच जाएगी। वहां बैठे अधिकारी जीपीएस लोकेशन से आपकी समस्या संबंधित विभाग व खंड के अधिकारी के पास भेज देंगे। बिना टाल-मटोल किए एई या जेई मौके पर पहुंचकर सत्यापन कर प्रस्ताव बनाएंगे। इसकी सूचना आपको मोबाइल पर मैसेज के जरिए मिल जाएगी। जिम्मेदार अगर आपकी शिकायत को गलत दर्शाते हैं तो भी आपको कारण बताया जाएगा।
विज्ञापन



ऐसे डाउनलोड करें एप
निगरानी एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर निगरानी यूपीपीडब्लूडी फॉर सिटीजंस टाइप करना होगा। एप इंस्टाल करने के बाद नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भरकर ओके करने से मोबाइल में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसे आप अपनी पसंद की भाषा चयन कर उपयोग में ला सकते हैं।


धरना-प्रदर्शन से मिलेगी मुक्ति
निगरानी एप लांच होने से जिला प्रशासन को सड़क मरम्मत के लिए आए दिन हो रहे धरना प्रदर्शनों व जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। स्थानीय अधिकारी ग्रामीणों की परेशानी अनदेखा नहीं कर पाएंगे। आम लोगों को भी सड़क की दशा सुधारने के लिए भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोई एक व्यक्ति सड़क पर गड्ढ़ा होने की शिकायत सीधे शासन तक पहुंचा सकेगा।
विज्ञापन



निगरानी एप आम लोगों के अलावा विभाग के लिए उपयोगी साबित होगा। पीडब्लूडी की लगभग सभी सड़कें बेहतर हो चुकी हैं। ग्रामीण इलाकों में कहीं-कहीं एकाध सड़कें गड्ढ़ायुक्त मिलती हैं। एप के जरिए लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हमें सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने में सहूलियत मिलेगी।
- केशरी प्रसाद, एई पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें