फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पखवाड़ा नहीं, मनेगा संचारी रोग नियंत्रण माह

विज्ञापन
विज्ञापन
पखवाड़ा नहीं, संचारी रोग नियंत्रण माह मनेगा
विज्ञापन

एक जुलाई से शुरू होगा अभियान, रोग के नियंत्रण और बचाव की देंगे जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। इस बार संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा नहीं, माह चलेगा। बारिश में बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिनों के कार्यक्रम को 30 दिनों तक विस्तार देने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। पहले यह 15 दिवसीय कार्यक्रम 28 जून तक ही चलना था।
सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जुलाई में बरसात शुरू होने से जलभराव में मच्छर पनपते हैं। ऐसे में बीमारी फैलने की आशंका अधिक रहती है। इस दौरान स्कूल-कॉलेज खुले रहने से रैली और बच्चों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में संचारी रोग डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, टायफाइड, बच्चों में उल्टी दस्त आदि होते है। इनकी रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने की जरूरत है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. डीबी शाही ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पहला चरण फरवरी में संचालित किया गया था। दूसरे चरण में सभी गतिविधियों की विस्तृत कार्य योजना बनाकर चलाया जाएगा। अभियान में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने व शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया की संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक साथ कार्रवाई की जाएगी। जनपद व ब्लॉक स्तर पर समन्वय समितियों का गठन कर नियमित अंतराल पर समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा को प्रति स्लाइड मिलेंगे 15 रुपये
डीसीपीएम राजेश गुप्ता ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को बुखार की जांच के लिए स्लाइड बनाने का प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है। आशाएं गांवों में ही मरीजों की स्लाइड तैयार करेंगी। एक स्लाइड तैयार करने पर उन्हें 15 रुपये मानदेय प्रोत्साहन के रूप में शासन स्तर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें