फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन विद्युत को फटकार, डिप्टी आरएमओ को हिदायत

विज्ञापन
जिलाधिकारी अमित किशोर ने विकास भवन के गांधी सभागार में अधिकारियो के साथ बैठक किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में डीएम ने विकास कार्यों के 70 बिंदुओं पर विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की। कड़ी हिदायत देते हुए सभी कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। जलनिगम की परियोजनाओं को बिजली कनेक्शन देकर चालू कराने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी तो अफसरों की ड्यूटी लगाकर गेहूं खरीद का सत्यापन कराने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि जो विकास कार्य अवशेष हैं, उन्हें तेजी से पूर्ण कराएं और जो अब तक प्रारंभ नहीं हुए है, उनके प्रारंभ की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज, समाज कल्याण, विद्युत, नलकूप, सिंचाई, जल निगम, शिक्षा, वन विभाग, आंगनबाड़ी सहित गेहूं खरीद एवं गन्ना भुगतान के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समाज कल्याण अधिकारी व बीएसए को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति, पुस्तक, ड्रेस सहित अन्य सामग्री का वितरण समयांतर्गत पूर्ण कराएं। कोई भी पात्र छूटने न पाए। विद्युत निगम की लचर कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए एक्सईएन से कहा कि जल निगम की परियोजनाओं को एक सप्ताह में बिजली कनेक्शन नहीं देते तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। अधिकारियों की टीम बनवाकर निगरानी कराएं। कोई वसूली कर रहा है तो उसे पकड़कर कार्रवाई करें। पौधरोपण कार्य के संबंध में विभागवार निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। और कहा कि जियो टैगिंग तेजी से करते हुए चयनित स्थल की सूची भी वन विभाग को उपलब्ध करा दें। पौधरोपण कार्य की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी। बैठक में डीएफओ पीके गुप्ता, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, उपायुक्त मनरेगा गजेंद्र तिवारी, पीडी डीआरडीए महेश नारायण पांडेय, उप निदेशक कृषि डॉ. एके मिश्रा, एक्सईएन पीडब्लूडी डीके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें