फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चूहे ने ठप की 14 घंटे तक बिजली
विज्ञापन


आग उगलते मौसम और बिजली गुल होने से पूरे दिन रहा हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में लगे इनकमिंग फीडर में मंगलवार की सुबह चूहा घुस गया। इससे 33 केवीए का इंसुलेटर जल गया। आई खराबी से करीब 14 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में कटौती से उपभोक्ता बेहाल रहे। उपखंड कार्यालय के इनकमिंग फीडर में सुबह करीब पांच बजे चूहा घुस गया। तारों में स्पार्किंग के कारण तेज आवाज से अफरातफरी मच गई। इंसुलेटर जल गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। मौसम की मार और बिजली गुल होने से करीब 70 गांवों के उपभोक्ता हलकान रहे। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। एसडीओ गणेश मिश्र, जेई उमेश चंद और ओमप्रकाश शाही आदि के घंटों प्रयास के बाद खराबी दूर हो सकी। एक्सईएन सचिन सिन्हा ने बताया कि चूहे के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। शाम सात बजे खराबी दुरुस्त करा ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें