देवरिया खास में पूजा के दौरान एक पिपल के वृक्ष में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाडी।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देवरिया खास मोहल्ले में पीपल के पेड़ में आग से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। सोमवती अमावस्या पर महिलाएं कन्या महात्मा बुद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे पीपल के पेड़ की पूजा कर रही थीं। अचानक पेड़ के ऊपर से तेज धुआं उठने लगा। पेड़ में आग लगने को शोर मचाते हुए लोग भागने लगे। पहले तो पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी देर तक पानी डाला, तब जाकर धुंआ बंद हुआ। छानबीन में पता चला कि पूजा के दौरान किसी महिला ने जलता हुआ कपूर का टुकड़ा पेड़ के तने में फेंक दिया था, जिस कारण पेड़ के भीतरी हिस्से में आग पकड़ ली थी। धुंआ निकलते ही जानकारी हो जाने से इस पर काबू पा लिया गया।