फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक वार्ता के बाद बनी बात, पाइप लाइन के लिए राजी हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

वार्ता के बाद बनी बात, पाइपलाइन के लिए किसान राजी
तेल पाइप परियोजना के लिए भूमि के मुआवजे की दर से असंतुष्ट थे कई गांवों के किसान
स्वीकृत वर्ष के अधिकतम दर से मुआवजा देने का आश्वासन, गांव में होंगे कई विकास कार्य भी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तेल पाइप परियोजना का अवरोध रविवार को दूर कर लिया गया। डीएम की मौजूदगी में घटैला गाजी प्राथमिक विद्यालय पर कई घंटे तक चली चौपाल में किसानों ने राष्ट्रीय हित के मसले पर अपनी जमीन से पाइप लाइन ले जाने की सहमति दी। इसके बदले किसानों को अधिकतम दर से मुआवजा दिया जाएगा। प्रभावित गांवों में विकास और सुंदरीकरण के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। कार्य सोमवार से आरंभ होगा।
इंडियन ऑयल बरौनी से सिवान होते हुए बैतालपुर तक पाइप लाइन बिछा रहा है। पाइप के जरिए ही तेल सीधे बैतालपुर डिपो तक पहुंचेगा। वर्ष 2013 में स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत जिले में 52 किमी का कार्य पूरा हो चुका है। शहर के पास के करीब आठ किमी दायरे में ही काम शेष है। यहां के किसान पाइप लाइन बिछाने के बदले दिए जा रहे भूमि के मुआवजे से संतुष्ट नहीं थे। लगातार परियोजना का विरोध जारी था। शनिवार को काम भी रोकवा दिया था। बाद में एएसडीएम शशिभूषण ने पहुंच कर वार्ता की और रविवार को डीएम समेत अन्य अधिकारियों को गांव में बुलाकर समाधान का आश्वासन दिया था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे डीएम अमित किशोर, कुशीनगर के एसडीएम व सक्षम प्राधिकारी रामकेश यादव, एएसडीएम शशिभूषण, सीओ वरुण मिश्र भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों की बात को सुना। उन्हें परियोजना के महत्व से अवगत कराया। बताया कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें सहयोग करें। इसके जरिए पूरे इलाके के विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों का कम से कम नुकसान होने दिया जाएगा, जबकि मुआवजा संभावित अधिकतम दर से देय होगा। गांव में विद्यालय की बाउंड्री, पोखरे का सुंदरीकरण, सोलर लाइट, हैंडपंप जैसे अन्य कार्य कराते हुए विकास में प्राथमिकता दी जाएगी। सक्षम प्राधिकारी रामकेश यादव ने बताया कि पूर्व में अधिकतम दर से हुए बैनामे का औसत निकालकर मुआवजा दर निर्धारित करते हुए भुगतान किया जाएगा। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के बाद किसानों ने सहमति प्रदान की। चौपाल में गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, धनंजय राव, जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह, हियुवा के जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, रत्नाकर सिंह, भोले शुक्ला, बबलू सिंह, इलियास, आनंद शर्मा, काशी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों को दी जाएगी पूरी सहूलियत
चौपाल के दौरान कई किसानों ने अपनी आवासीय भूमि के मध्य से पाइप ले जाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि अगर एक किनारे से पाइप लाइन बिछाई जाए तो उनकी भूमि आवासीय-व्यावसायिक उपयोग में आ जाएगी। इंडियन ऑयल की ओर से पहुंचे राहुल जायसवाल ने कहा कि परियोजना में पाइप को बैंड करने की बाध्यता सीमित है। फिर भी पूरी कोशिश होगी कि यथासंभव किनारे से पाइप लाइन ले जाई जाए। इसके लिए आरओडब्लू की चौड़ाई 60 की बजाए 30 फीट करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से मुआवजा का वितरण करते हुए सोमवार से काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों में बिछनी है पाइप लाइन
धनौती खुर्द, रामपुर, बड़हरा, पगरा, परसिया, कुसुुमहा, बेलहवां, घटैला गाजी आदि।

चौपाल से पहले पहुंचा पाबंदी का नोटिस
पाइपलाइन बिछाने में शनिवार को अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। डीएम के पहुंचने से पहले ही 107/16 के तहत पाबंद किए जाने का नोटिस पहुंच गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह, रत्नाकर सिंह, भोले शुक्ल, इलियास, आनंद शर्मा के नाम प्रमुख रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से संबंधितों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें