फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस कक्ष में डॉक्टर से उलझा वार्ड ब्वाय

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस के साथ डॉक्टर से उलझा वार्ड ब्वाय
विज्ञापन


सीएमएस कक्ष में अफरातफरी, पुलिस ने वार्ड ब्वाय को हिरासत में लिया
लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया, ड्यूटी से लापता था वार्ड ब्वाय
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में डॉक्टर और वार्ड ब्वाय उलझ गए। सीएमएस के सामने ही वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर से बदसलूकी की। मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
सीएमएस डॉ. छोटेलाल शनिवार को अपने कक्ष में डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ बैठकर विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान वार्ड ब्वाय एकजुट होकर पहुंचे और रात को इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात एक डॉक्टर पर खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया। सीएमएस ने डॉक्टर से पूछा तो उन्होंने बताया कि रात को दुर्घटना में घायल एक मरीज आया था और बिना किसी को बताए वार्ड ब्वाय ड्यूटी से चला गया था। मरहम पट्टी होने में देरी पर लोग नाराज होने लगे। कुछ देर बाद वार्ड ब्वाय आया तो उसे चेतावनी दी गई थी। इसी बात पर वार्ड ब्वाय उत्तेजित हो गया और सीएमएस के सामने डॉक्टर से उलझ गया। यह देख सभी कर्मचारी अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ड ब्वाय को हिरासत में ले लिया। इस बाबत कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे हड़ताल पर रहे वार्ड ब्वाय
रात्रि ड्यूटी के दौरान साथी संग दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय शनिवार को चार घंटे तक हड़ताल पर रहे। इससे ओपीडी व इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। दोपहर में सीएमएस ने सभी वार्ड ब्वाय को वार्ता के लिए अपने कक्ष में बुलाया। यहीं डॉक्टर से विवाद की घटना हुई। सीएमएस ने समझा-बुझाकर अन्य सभी वार्ड ब्वाय को काम के लिए राजी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें