फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता के लिए समर्पित रहे राजीव

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मंगलवार को शहादत दिवस के रुप में मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने इनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और भारत के नव निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी। वह भारत के सच्चे सपूत थे। राजीव गरीब, दलित, शोषित, मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। पंचायतीराज बिल को पास कर उन्होंने गांवों को समग्र बनाने कार्य किया, जो आज भी सराहनीय है। सूचना के क्षेत्र में क्रांति के लिए उन्हें आज भी दुनिया में याद किया जाता है। कृषि क्षेत्र में ढांचागत परिवर्तन, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने जैसे देशहित के लिए कई मजबूत कार्य किया। अपने कार्यों के बदौलत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। देश की एकता अखंडता को बनाए रखना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष वरुण राय, संदेश यादव, सुभाष राय, ऋषिकेश मिश्र, समीर पांडेय, नागेंद्र शुक्ला, जवाहर लाल बरनवाल, ऋषभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
भाटपाररानी। विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फुलवरिया रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आदित्य सिंह की अध्यक्षता में मनाई। आदित्य ने कहा कि भारत को 21वीं सदी में ले जाने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामजी यादव भूलन, सलीम अली, जनार्दन सिंह कुशवाहा, शशिभूषण चतुर्वेदी, पवन दुबे, शेषनाथ चतुर्वेदी, जावेद अख्तर आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें