फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर सात, सचिव के लिए छह ने भरा पर्चा

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। एल्डर्स कमेटी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को अलग-अलग पदों के लिए 50 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर सात और सचिव पद पर छह ने नामांकन पत्र जमा किया। पर्चे की बिक्री और जमा से एल्डर्स कमेटी को 40 हजार रुपये शुल्क प्राप्त हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अजय द्विवेदी, अशोक दीक्षित, जगत नारायण पांडेय, विजय शंकर चौरसिया, सुरेंद्र त्रिपाठी, सुशील मिश्र, शिवपूजन सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जयशिव शुक्ल, देवेंद्र नाथ, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, सत्येंद्र मणि तिवारी आदि ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सिंह, अभिषेक मिश्र, धर्मेंद्र मिश्रा, मनोज विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, सत्यप्रकाश शुक्ला, संजय मिश्र, शशिभूषण मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए नीरज श्रीवास्तव, विनोद ठाकुर, सचिव के पद के लिए वेदप्रकाश शर्मा, नरेंद्र यादव, प्रकाश तिवारी, मनोज राय, सच्चिदानंद यादव, शिवप्रकाश तिवारी, संयुक्त सचिव के लिए अजय कुमार, अवधेश सिंह, अभिषेक मिश्र, देवीशरण राय, निरंजन सिंह, मनउवर हुसैन, राजेश मणि त्रिपाठी, रवीश उपाध्याय, रामअवतार यादव वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अटल बिहारी उपाध्याय, चंद्रप्रकाश सिंह, दिनेश शुक्ल व कोषाध्यक्ष के लिए शिवानंद मिश्र ने पर्चा दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें