फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टैंड के ठेकेदार पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
लार रोड रेलवे स्टेन्ड के ठेकेदार से शिकायत पर बात करते सीसीएम के सचिव पवन कुमार मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार रोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के स्टैंड ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ हुई शिकायतों की सोमवार को जांच की गई। शिकायत सही मिलने पर जांच अधिकारी ने एक हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। मनमानी पर लगाम लगाने की हिदायत भी दी। मईल थानाक्षेत्र के मुरासो गांव के राजेश यादव ने लार रोड रेलवे स्टेशन के स्टैंड ठेकेदार के खिलाफ एक माह पूर्व ही गोरखपुर के महाप्रबंधक से शिकायत की थी। आरोप है कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक चाय की दुकान के पास बाइक खड़ा किया था। बावजूद ठेकेदार ने उससे जबरन शुल्क वसूल किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। शिकायत पर सचिव मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) पवन मिश्र ने सोमवार को लार रोड स्टेशन पहुंच कर जांच शुरू की। जांच के दौरान लोगों ने बताया कि ठेकेदार और उसके लोग चाय की दुकानों पर खड़े वाहनों से भी जबरन वसूली करते हैं। नहीं देने पर मारपीट भी करते हैं। तीन माह पूर्व भी उस पर जुर्माना लगा था। जांच अधिकारी ने फिर से एक हजार रुपये जुर्माना ठोंकते हुए ठेकेदार को हिदायत दी कि अब शिकायत मिली तो ठेका ही निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं, सचिव मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रेलवे गोरखपुर पवन मिश्र ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। स्टेशन पर गंदगी देख नाराज हुए। सहायक स्टेशन मास्टर मोनू मिश्र को निर्देशित किया कि खराब व्यवस्था शीघ्र ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें