फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

601 शिक्षक-कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
601 शिक्षक-कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
भटनी, भागलपुर, पथरदेवा व रामपुर कारखाना के कर्मचारी हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने गुरुवार को भी प्रदर्शन किया। चार ब्लॉकों के शिक्षक-कर्मचारियों ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी दी। कुल 601 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जीआईसी परिसर ले जाया गया। करीब दो घंटे बाद सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल भटनी, भागलपुर, पथरदेवा, रामपुर कारखाना के शिक्षक-कर्मचारियों ने सुभाष चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व सूचना के बावजूद गिरफ्तारी में देरी पर भड़के कर्मचारियों ने कड़ा गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद कोतवाल विजय नारायण मौके पर पहुंचे। सभी को गिरफ्तार कर जीआईसी ले जाया गया। यहां हुई सभा में समिति के जिला संरक्षक रामायण राव ने कहा कि एक दिन के शपथ ग्रहण के बाद भी जनप्रतिनिधि पेंशन के योग्य हो जाते हैं तो फिर कर्मचारियों को 40 वर्ष की सेवा के बाद भी पेंशन न देना न्यायोचित नहीं है। यह आंदोलन पुरानी पेंशन बहाल होने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के तीसरे चरण में 28 जनवरी को तरकुलवा, रुद्रपुर, देसही देवरिया और भलुअनी ब्लॉक के कर्मचारी गिरफ्तारी देंगे। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अजय सिंह, विजय सिंह, सुनील सिंह, अनिल भारती, गोविंद सिंह, रामनिवास यादव, अविनाश दीक्षित, आशुतोष गुप्ता, रामबालक सिंह, जामवंती देवी, सुभाष चंद्र यादव, रामप्रवेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें