फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में मंत्री ने बताई सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में मंत्री ने बताई सरकार की योजनाएं
विज्ञापन


मुख्यमंत्री समग्र गांव बरारी में लगाई चौपाल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। विकास खंड के बरारी गांव में गुरुवार की देर शाम प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों की शिकायत पर लापरवाह अधिकारियों के पति नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। अफसरों को पूरी पारदर्शिता के साथ पात्रों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। गांव की पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में क्रमवार बताया। ग्रामीणों का आह्वान किया कि सभी लोग जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं। इससे पहले डीएम अमित किशोर एक-एक कर गांव में सभी विभागों की प्रगति जानी। मुख्यमंत्री समग्र गांव में आयुष्मान भारत, पीएम-सीएम आवास और फसल बीमा योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से गांव में दुबारा सर्वे करने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान प्रवीण प्रताप मल्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, कृष्णनाथ राय, सुशील श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, रविकांत उपाध्याय, अजीत सिंह, श्रीराम चौहान, अजय वर्मा, पुरुषोत्तम नारायण, प्रमोद सिंह, भगवान मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें