बरहज थाना घाट पर दिव्य सरयू महोत्सव में मयूर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर स्थित थाना घाट पर दिव्य सरयू महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी रात चले कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर दर्शक झूमते रहे। कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विह्वल कर दिया। शुक्रवार की शाम महोत्सव में नगर के महिला-पुरुष घर से लाए घी के दीपक के साथ आरती में शामिल हुए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सर्वप्रथम मां के सजे दरबार की झांकी का भक्तों ने आरती उतारी। गायक अरविंद सोनी ने गणेश वंदना गणपति राखो मेरो लाज..., मेरी भक्ति में रंग भर जावे..., श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..., गायिका पूजा दूबे ने एक बार मुझे मां गंगा का..., आज है जगराता मां का..., आशी मिश्रा ने जबसे देखा तुम्हें..., सन्नी दूबे ने अयोध्या में राम का ठिकाना चाहिए..., आशीष मिश्रा ने मेरे आंगन में अइह मइया..., जगदंबा घर में दियना बार आइनी... आदि भक्ति गीत प्रस्तुत किया। वाद्य यंत्र पर अजीत, पंकज, सहबान खां और संजय चौरसिया रहे। इस दौरान आयोजक अजीत जायसवाल, जगत नारायण तिवारी, तारकेश्वर वर्मा, अमरजीत, संजय, विजय निषाद, प्रदीप गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।