फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में दलितों पर हो रहा अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अनुसूचित जातियों पर हो रहा अत्याचार’
विज्ञापन


अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में बोलीं निर्मला पासवान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पार्टी कार्यालय पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और वंचित वोटरों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए योजना बनाई गई।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जातियों पर अत्याचार कर रही है। उनसे जुड़े मामले को लेकर अफसर भी गंभीर नहीं है। योजनाबद्ध तरीके से अनुसूचित जाति वर्ग के बीच फूट डालने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने अनुसूचित जाति का उत्थान किया है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की केवल जुमलेबाजी कर रही है। धरातल पर विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं जा रहा है। किसान, नौजवान और बेरोजगार परेशान हैं। रोजगार देने का वादा कर केंद्र में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं किया। भाजपा के ढुलमुल नीति के खिलाफ अनुसूचित समाज को संगठित होने की जरूरत है। किसी बहकावे में आकर वोट बर्बाद नहीं करना है। इस दौरान अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गौतम, दीनदयाल प्रसाद, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, वरुण राय, नागेंद्र शुक्ला, जवाहरलाल चौहान, जुलेखा खातून, हीरानंद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें