फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनाथ तिवारी का 90 सदस्यीय परिवार है समाज के लिए मिसाल

विज्ञापन
बंजरिया गांव में संयुक्त परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बरहज। टूटते-बिखरते व एकल परिवार के बढ़ते चलन में बंजरिया गांव के नवनाथ तिवारी का परिवार समाज के लिए मिसाल है। सात पीढ़ियों से यह परिवार एक साथ रह रहा है। इस समय परिवार में 90 सदस्य हैं। संयुक्त परिवार के 100 साल पूरे होने पर घर के सदस्यों ने मंगलवार को विश्व परिवार दिवस के अवसर पर गोल्डेन जुबली मनाई। क्षेत्र में यह आयोजन चर्चा का विषय रहा।
बंजरिया गांव निवासी 90 वर्षीय नवनाथ तिवारी का कहना है कि 1918 में पिता की विरासत के रूप में मिला संयुक्त परिवार सभी सदस्यों के सूझ-बूझ व आपसी सहयोग से आज भी बरकरार है। आगे भी इसे बनाए रखने की पूरी कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि 90 सदस्यों का संयुक्त परिवार होने से कई बार कठिन समस्याएं भी आती हैं, लेकिन इसे सभी मिलजुल कर आसानी से सुलझा लेते हैं। त्योहारों पर घर के सदस्यों का उत्साह और बच्चों की अठखेलियां देखते बनती है।परिवार में 30 महिलाएं हैं, जबकि 60 से ऊपर आयु वाले पुरुषों की संख्या 14 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट में...
परिवार की शान
बरहज। नवनाथ तिवारी के संयुक्त परिवार में दुर्गेश तिवारी जिला आबकारी अधिकारी, डॉ. चंद्रेश्वर तिवारी पंतनगर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, अरविंद तिवारी पशु चिकित्सक लखनऊ, कृष कुमार तिवारी डीओ हैं। परिवार की 11 महिलाएं एमएससी, दो पीएचडी किए हैं, इनमें तीन महिलाएं शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें