फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को तोड़ते नहीं, जोड़ते हैं ब्राह्मण

विज्ञापन
परशुराम शोभा यात्रा में शामिल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा परशुराम चौक से शुरू होकर हनुमान मंदिर, राघव नगर, कचहरी चौराहा होते हुए सुभाष चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। रामकुमार तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका अनुसरण करके हम अपने अंदर ब्राह्मणत्व को जागृत कर सकते हैं। अनादि काल से ब्राह्मणों ने समाज को जोड़ने का काम किया है। हम मनुष्य के अलावा जीव-जंतुओं पर भी आस्था रखते हैं। ब्राह्मण एकजुट होकर राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। नेताओं की ओर से समाज के खिलाफ प्रचारित किए जा रहे भ्रम से पर्दा उठाया जाएगा। इस दौरान अमित तिवारी, चंदन, प्रदीप पांडेय, अंबर त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें