सलेमपुर। सीतामढ़ी से आनंद बिहार तक चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस शुक्रवार से नहीं चलेगी। इस ट्रेन को 13 फरवरी के लिए कोहरे के कारण बंद कर दिया गया है। दिल्ली के लिए इकलौती ट्रेन बंद होने से इस रूट के यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है।
सीतामढ़ी से आनंद बिहार तक जाने वाली 14005 और वापस आने वाली ट्रेन 14006 को 13 फरवरी के लिए बंद कर दिया गया है। यह ट्रेन हर साल कोहरे के कारण बंद हो जाती है। भटनी वाराणसी रूट पर दिल्ली जाने के लिए एक मात्र ट्रेन है। दिल्ली में प्राइवेट सेक्टर में काफी संख्या में इस क्षेत्र के लोग रहते हैं। ट्रेन बंद होने से आने जाने में लोगों परेशानियों का समाना करना पड़ेगा। सलेमपुर व लार रोड से काफी संख्या में लोग इस ट्रेन से दिल्ली की यात्रा करते हैं। सलेमपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बरहज, सतरांव, सिसई गुलाब राय हाल्ट और देवरहा बाबा रोड से आकर लोग लिच्छवी ट्रेन पकड़ते हैं। इस ट्रेन के बंद होने के बाद उन्हें दिल्ली जाने के लिए देवरिया व गोरखपुर से दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ेगी।