फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी बड़ी पार्टी

Sun, 12 Nov 2017 11:14 PM IST
deoria
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। केंद्र की मोदी हो या फिर यूपी की योगी सरकार विकास के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। आने वाले समय में प्रदेश तरक्की की राह पर दिखेगा। सांसद रविवार की शाम को शहर के एक मैरेज हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। निकाय चुनाव के बाद इन्हें अमली जामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत और लगन से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मेहनत की थी, ठीक उसी तरह उन्हें निकाय चुनाव में मेहनत करने की जरूरत है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से आम जनता राहत महसूस कर रही है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि सारे गिले-शिकवे भूलकर पार्टी हित में काम करने की जरूरत है। उधर बरहज में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता की रणनीति बनाई गई। बूथ कार्यकर्ता बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। शुक्ला ने कहा कि निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ता विरोधियों को औंधे मुंह पटखनी देने के लिए कमर कस लें। सोमवार को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में कलराज मिश्र के सम्मान में कोई कोर कसर न रखने की अपील की। विधायक सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, रामधनी गोंड़ आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अरविंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, राजन सिंह, कामेश्वर पाण्डेय, बृजेश कुमार, रविकांत उपाध्याय, विपुल दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें