फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-बाइक की टक्कर में एक की मौत,तीन घायल

विज्ञापन
बदली गांव के समीप बाईक सवार बीपीन की मौत के बाद जिला अस्पताल पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। टेंपो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए, जिसमें एक की हालत नाजुक है। दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचे घरवालों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना के मुंडेरा गांव निवासी विपिन 25, शक्ति 24, विवेक 23 और अंशु 20 शनिवार की शाम करीब छह बजे एक ही बाइक पर सवार होकर घर से सोनूघाट जाने के लिए निकले। चारो अभी सदर कोतवाली क्षेत्र के बदली गांव के पास पहुंचे थे कि सामने आ रही तेज रफ्तार टेंपो से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक चला रहे विपिन की मौके पर मौत हो गई। घायल तीनों युवकों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें एक युवक की हालत काफी गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। विपिन की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। अस्पताल पर पहुंची विपिन की मां मीरा देवी बेटे की लाश देख दहाड़े मारने लगी। यह देख अस्पताल पर मौजूद गांववालों की आंखे भर आई। सदर कोतवाल राय साहब यादव ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि विपिन दो भाइयों में बड़ा था। लखनऊ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था। कुछ माह पूर्व वह घर आया था। पिता रमेश सूरत के किसी कंपनी में काम करते हैं। विपिन की मौत के बाद छोटा भाई सोनू और इकलौती बहन गूंजा का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

हेलमेट पहने होते थे, बच सकती थी जान
देवरिया। यातायात माह में भी बाइक सवार नियमों का पालन नहीं कर रहे है। एक बाइक पर सवार चारों युवकों में किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। लोगों की माने तो अगर विपिन हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। विपिन के सिर में सिर्फ चोट लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें