फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों का दाखिल आज से

विज्ञापन
नगर निकाय नामांकन के लिए जिला पंचायत परिसर में किया गया बैरिकेटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। निकाय चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई। नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिला एक नवंबर से शुरू हो जाएगा। जिला पंचायत परिसर के साथ चारों तहसील मुख्यालयों में नामांकन होगा। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। नामांकन पत्र की अंतिम बिक्री सात नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

जिले में 11 निकाय में अध्यक्ष के 11 और सभासद के 166 पद हैं। अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन पत्र खरीद और दाखिल की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत परिसर के अलावा सलेमपुर, बरहज, भाटपाररानी और रुद्रपुर तहसील परिसर में कमरों का चयन कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को नामांकन स्थल का बांस और बल्ली के जरिए बैरिकेडिंग कराया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नगरीय निकाय निर्वाचन कार्यालय में कुछ संभावित दावेदार पहुंचे। वहीं नामांकन पत्र के साथ जमा करने वाले प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें