फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए शहीद बीएसएफ के जवान राधेश्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी में शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बीएसएफ के जवान राधेश्याम दुबे याद किए गए। बटालियन से आए उनके साथी और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर फूल अर्पित किया। जबकि आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अनिल सिंह और प्रधानाचार्य शिवानंद नायक ने शहीद की पत्नी इंदू देवी को अंगवस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम बीएसएफ के 46 वीं बटालियन के जवान शरद कुमार शर्मा और मणिशंकर ने उनके चित्र के समक्ष सलामी दी। जवानों ने बटालियन की ओर से बच्चों के लिए पंखा विद्यालय को सौंपा। इस दौरान शिल्पी, सबा परवीन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सभा को एसआई मनोज कुमार, चंद्रपाल राव, सतीश सिंह, नागेंद्र शाही, राजेन्द्र कश्यप, रुखसार आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें