फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला रामपुर कारखाना के महुआडीह खास गांव का है। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना के महुआडीह खास गांव के शंभू प्रसाद (45) पेंटर थे। पेंटिंग का काम करके ही वह परिवार का खर्च चलाते थे। माली हालत खराब होने की वजह से परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम को भी शंभू प्रसाद और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देर रात शंभू प्रसाद झोपड़ी की बड़ेर में रबर की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग सुबह जगे तो देखा कि शंभू प्रसाद का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। परिवार वालों के चिल्लाने पर गांव के लोग एकत्र हुए। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। शंभू प्रसाद के चार बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो गई है। एक सप्ताह पूर्व वह बाहर के प्रदेश में मजदूरी करने गया। परिवार में शंभू की पत्नी सुगंधी, बहू और तीन बेटे मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें