फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉयरल हुई आरक्षण की सूची से उम्मीदवारों की बढ़ी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सोशल मीडिया पर नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची वॉयरल होने से हलचल बढ़ गई। आरक्षण के हिसाब से उम्मीदवार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने लगे। देर शाम तक इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अफसरों ने वॉयरल हुई सूची को गलत बताया।
विज्ञापन

इन दिनों नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी है। मन मुताबिक आरक्षण के लिए उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर में अचानक एक आरक्षण की सूची सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गई। यह देख उम्मीदवार परेशान हो गए। आरक्षण के हिसाब से प्रत्याशी अपना वॉल फेसबुक और वाट्सअप पर पोस्ट करने लगे। अफसरों के सीयूजी नंबरों पर नेताओं और आम लोग फोन कर आरक्षण की जानकारी लेना शुरू कर दिए। इसको लेकर अफसर भी असमंजस में पड़ गए। बाद में जानकारी हुई कि यह पिछले नगर निकाय चुनाव की आरक्षण वाली सूची है। एडीएम सीताराम ने बताया कि नगर निकाय के आरक्षण से संबंधित कोई विभागीय जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर गलत आरक्षण की सूची वॉयरल हुई होगी। इसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें