फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पीएम आवास का लाभ नहीं मिलने पर गांव वाले मुखर होने लगे हैं। उनका कहना है कि अपात्रों को आवास आवंटित की जा रही है। रुपये नहीं देने वालों का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। डीएम सुजीत कुमार से प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। तिलौली-बरहज निवासी अनुसूचित जाति की महिलाएं बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंची। उनका कहना था कि झोपड़ी डालकर गुजर बसर करते हैं। ग्राम पंचायत और ब्लॉक दफ्तर में कई बार आवेदन किया गया है लेकिन आवास की मंजूरी नहीं मिल सकी है। अपात्रों को आवास दिलाने के लिए हजारों रुपये वसूले गए हैं। महिलाओं ने कहा कि पक्का छत नहीं होने से बारिश में दिक्कत होती है। हर वक्त जान का खतरा लगता है। इस दौरान रामदुलारी, ऊषा देवी, सोनमती, निर्मला, प्रभावती, कृष्णावती, द्रोपदी आदि शामिल रही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें