फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परम्परागत ढ़ग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडारोहण किया गया। कई स्कूलों में खेलकूद और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

तहसील कैंपस और गांधी चौक पर एसडीएम रामविलास राम ने ध्वजारोहण किया। सीएचसी पर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद चौरसिया, कोतवाली में कोतवाल विजय सिंह गौर ने झंडा फहराया। बापू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया, सेंट जेवियर्स पर प्रधानाचार्य वीके शुक्ला, बीआरसी पर बीईओ अनूप त्रिपाठी, सेंट पॉल पर प्रबंधक विनोद मिश्र, आरएल एकेडमी पर प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, जीएम एकेडमी पर प्रबंधक एसपी मिश्रा, मानव स्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संजीव दुबे ने झंडा फहराया। लार नगर के एसएसडी इंटर कॉलेज पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने झंडा फहराया। लार थाने पर भीष्मपाल सिंह, सीएचसी पर डॉ. बीबी सिंह ने झंडारोहण किया। लार बीआरसी पर बीईओ प्रभात सिंह, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय बरठाबाबू व बरठी में पूर्व प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र, स्कालर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुनील पांडेय ने झंडा फहराया।

दिव्यांगों ने फहराया 60 फुट ऊंचा झंडा
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन के सामने युवा संगठन के कार्यकर्ता देवेंद्र सैनी, विशाल वर्मा, नंदलाल, मंटू और मनीष ने 60 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान राकेश सिंह, राज कुमार, तेज नरायण, कृष्णा, महबूब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें