देवरिया। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यालय कैंपस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि शशिकांत श्रीवास्तव ने पौधरोपण कर किया। इसके अलावा जिला युवा समन्वयक विकास तिवारी के नेतृत्व में सफाई की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि मानव जीवन को निरोग रखने के लिए साफ सफाई जरूरी है। भारत सरकार की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। समन्वयक विकास तिवारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से एक से स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है जो 15 अगस्त तक चलेगा। इसके माध्यम से सभी ब्लॉकों में गोष्ठी, पौधरोपण और सफाई का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उत्साहित युवाओं ने भी अपने विचार रखे। अंत में युवाओं को स्वच्छता का शपथ दिलाई गई। इस दौरान लेखाकार त्रिलोकीनाथ तिवारी, अजय दुबे, प्रीति पांडेय, पुष्पलता मिश्र, हरिओम मिश्र, अनुसुईया कुुशवाहा, निशा मिश्रा, ममता भारती आदि मौजूद रही।