फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया शुद्धि बुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद सड़क पर उतरे शिक्षामित्रों का आंदोलन छठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने प्रदेश सरकार से नियमों में परिवर्तन कर शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाए जाने की मांग की। जिसके लिए उन्होंने शुद्धि बुद्धि यज्ञ किया।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन परिसर में सोमवार को जुटे शिक्षामित्रों की भीड़ देख पुलिस फोर्स मौजूद रही। शिक्षामित्रों ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंड में आहुति दी। शिक्षामित्र संघ के नेता मणिंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कुछ शिक्षक बेवजह शिक्षामित्रों के आंदोलन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। वह शिक्षामित्रों पर जबरन स्कूलों को बंद कराने का आरोप लगा रहे है। जिसकी निंदा की जाती है। संतोष विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों का आंदोलन अहिंसावादी चलता रहेगा। प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों को लेकर मौन धारण की है। जिससे आंदोलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को जिले पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने को कहा। इस अवसर पर इंद्रभूषण तिवारी, विश्वप्रकाश सिंह, मनोज यादव, विनोद मिश्रा, इंद्रभूषण तिवारी, हरिकेश यादव, उमाशंकर गुप्त, सीमा, शशिकला, सोनम, किरन गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें