फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीर्घेश्वरनाथ मंदिर का एसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौलीराज। दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पर श्रावण मास के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं शाम को पहुंचे एसपी राजीव मल्होत्रा ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर के पीठाधीश्वर ने एसपी से मंदिर में स्थायी पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

दीर्घेश्वरनाथ मंदिर और सोहगरा के बाबा हंसनाथ के यहां चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह सात बजे से मंदिर पर लोगों की लंबी कतार लग गई। भगवान के जयकारों के बीच लोगों ने जल चढ़ाया। गर्भ गृह में लाइट नहीं होने के कारण थोड़ी श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं शाम करीब चार बजे पहुंचे एसपी राजीव मल्होत्रा मंदिर पर पहुंचे और पूजा किया। इसके बाद मंदिर के पीठाधीश्वर जगरन्नाथ दास महाराज से मिले। पीठाधीश्वर ने मंदिर पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर पर उपद्रवी युवक अक्सर उत्पात मचाते है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इसमें स्थानीय पुलिस कोई मदद नहीं करती है। ऐसी कई बार घटनाएं घट चुकी है। एसपी ने पीठाधीश्वर को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें