देवरिया। जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के दोनों संगठन ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात की। समायोजन और स्थानांतरण नीति की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। पद निर्धारण 30 सितंबर 2016 को मानने की बात कहा। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया।
पूर्व प्रदेशीय मंत्री सुदर्शन कुशवाहा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा। डीएम सुुजीत कुमार से शिक्षक नेताओं ने कहा कि 30 अप्रैल पद निर्धारण माना जा रहा है जबकि कम संख्या में बच्चों का दाखिला हुआ है। देहात के लोग बच्चों का दाखिला जुलाई में कराते हैं ऐसे में 30 सितंबर 2016 के नामांकन को आधार माने उसके जरिए पद निर्धारण हो। इस दौरान नंदलाल, अमरनाथ प्रसाद, कृपा नारायण सिंह, बालेंदु मिश्र, नरेंद्र सिंह, आनंद श्रीवास्तव, मोहम्मद अंसार आदि रहे। उधर, दूसरे संगठन ने दोपहर 2.30 बजे एडीएम वित्त और राजस्व सीताराम गुप्त से मुलाकात की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सपा सरकार ने गणित और विज्ञान शिक्षक की तैनाती की है। इससे शिक्षा की क्वालिटी बेहतर हुई है। नई स्थानांतरण नीति में वरिष्ठ को रखना और कनिष्ठ को हटाना है। विज्ञान और गणित को छूट दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी, महामंत्री रिजवानुल्लाह खान, देवशरण सिंह, प्रेमनारायण, फणींद्र मणि, संध्या जोशी, सुुशील मिश्र आदि रहे।