गोल्ड मेडल विजेता प्रीति सम्मानित
देवरिया। एक संस्था की ओर से ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल विजेता प्रीति चौबे को सोमवार को सम्मानित किया। संस्था कार्यालय पर आयोजित समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी एसडीएस यादव और डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला क्रीडा अधिकारी ने कहा कि 17 से 19 जून तक तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता नेपाल में हुआ था। इस ओपन प्रतियोगिता में एशियाई देखों की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। यूपी की ओर से जूनियर वर्ग मेें देवरिया की प्रीती चौबे ने हिस्सा लिया। 44 किलो भार वर्ग की स्पर्धा में प्रीति ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। संयोजक डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रीति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपनी खेल प्रतिभा को साबित किया, बल्कि देवरिया का भी नाम रोशन किया। इस दौरान मृत्युंजय तिवारी, सतीश उपाध्याय, हरीश यादव, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।