फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद चीनी मिलों को चालू कराने को आंदोलन करेगी राकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले की बंद चीनी मिलों को चालू कराने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन होगा। यह निर्णय रविवार को राकपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हुई बैठक वक्ताओं ने कहा कि देवरिया, भटनी और बैतालपुर की चीनी मिलें निगम की हैं। कई सालों से बंद हैं। जबकि यह इलाका कभी गन्ना पट्टी के रूप में जाना जाता था। चीनी मिलें बंद होने से किसानों ने गन्ने की खेती की तरफ से मुंह मोड़ लिया है। इस दौरान आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें डॉ. रमेश यादव, ब्रह्मा मल्ल, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, रीना सिंह, नेबूलाल चौहान, राज मोहम्मद, युगुल किशोर शुक्ल को रखा गया है। जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र ने कहा कि जिले में स्थापित चीनी मिलें आजादी के पहले की निर्मित थी। प्रदेश की सपा और बसपा सरकारों ने प्रदेश की 64 चीनी मिलों को कौड़ियों के दाम पर बेच दिया। इससे मजदूर और किसान बर्बाद हो गए। प्रदेश महासचिव राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बंद चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू कराने के लिए 11 जुलाई को धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें कार्यकर्ता, किसान और बंद चीनी मिलों के श्रमिक हिस्सा लेंगे। मजदूर नेता बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूर और किसानों के बल पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। इस दौरान सुरेश यादव, संजय कुशवाहा, पारस नाथ सिंह, ताल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें