लार रोड। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर ठगी का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने करौता गांव निवासी सरवन कुशवाहा और उसके बेटे कृष्णा कुशवाहा पर एफआईआर दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के करौता गांव निवासी रवि प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि गांव के साथ खेत मे काम करने बाले सरवन कुशवाहा और इनके पुत्र कृष्णा कुशवाहा ने झांसे में लेकर अपनी पुत्री के विवाह के लिए मेरे खाते से यूपीआई द्वारा पहली बार 23 नवंबर 25 को पांच हजार रुपये सरवन कुशकाहा के खाते में भिजवा दिया। कुछ देर बाद सरवन कुशवाहा अपने पुत्र कृष्णा कुशवाहा से पूछने पर कृष्णा ने बताया कि पैसा मेरे खाते में नहीं पहुंचा है।
करीब 10 मिनट बाद कृष्णा कुशवाहा मेरे घर आया और कहने लगा की एनपीसीआई नंबर पर कॉल करने पर पैसा वापस आ जाता है। उसके बाद कृष्णा कुशवाहा ने मेरे मोबाइल से उसी नंबर पर काॅल किया और बताया की जैसा बोल रहा है वैसा करते रहिये। हमने कृष्णा कुशवाहा के कहने के अनुसार करता रहा। पहले मेरे खाते से 95491 रुपये भिजवाया गया जो रिजेक्ट हो गया। इसके बाद उसी काॅल पर बात करते हुए मेरे खाते से 93 हजार पांच सौ इकतालिस रुपये यूपीआई से निकल गए। कृष्णा लगातार कहता रहा सारे पैसे 24 घंटे में वापस आ जाएंगे। उसके बाद उसने मेरे खाते से तीसरी बार 50 हजार चार रुपये आईएमपीएस द्वारा भिजवा दिया। इस प्रकार से मेरे खाते से 1.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने कृष्णा कुशवाहा पुत्र सरवन व सरवन कुशवाहा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद