फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक मिले हैं 510 पॉजिटिव, 255 स्वस्थ होकर घर भेजे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बुधवार को 15 और लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नए संक्रमितों को मिलाकर अब तक जनपद में कुल 510 केस मिल चुके हैं। इसमें 255 ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार की अब तक मौत हो चुकी है। 811 नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। वर्तमान में 251 एक्टिव केस हैं।
जिले से अब तक 9,641 नमूनों को जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें आठ हजार सात सौ 43 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को पांच लोग स्वस्थ होने पर घर भेजे गए और 452 नमूने जांच को भेजे गए। नए संक्रमितों में रामनाथ देवरिया निवासी 25 वर्षीय युवक, उमानगर कालोनी निवासी 26 वर्षीय युवक, पश्चिम तिवारी टोला रूरुद्रपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, गोला वार्ड निवासी 22 एवं 24 वर्षीय दो युवक, भभौली निवासी किशोर, नमहैया वार्ड निवासी, गोला वार्ड, अधेड़ व एक युवक शामिल है। बरडीहा में युवक और मदारी पट्टी में चार साल का मासूम संक्रमित हुआ है। रामपुर कारखाना में एक अधेड़, एक युवक, पौरवा निवासी युवक सहित 15 लोग शामिल हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉक्टर आलोक पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सदस्य की शिकायत पर प्रशासन ने मोहल्ले को कराया सील
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के आजाद नगर उत्तरी वार्ड में एक पखवाड़े में तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वार्ड सदस्य रवि जायसवाल की शिकायत पर प्रशासन ने मोहल्ले को सील करा दिया। बुधवार को एसीएम सुनील कुमार सिंह, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय की मौजूदगी में आजाद नगर उत्तरी और मध्य वार्ड को सील कराया गया। उधर पूर्व में पुराना बरहज और कटइलवा गांव में एक ही परिवार कई लोग संक्रमित मिल चुके हैं। एसडीएम सुुनील सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत पर वार्ड को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें