फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे बिजली कटौती से चार लाख की आबादी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
15 घंटे बिजली कटौती से चार लाख की आबादी बेहाल
विज्ञापन

माहीगंज पॉवर हाउस के ट्रांसफॉर्मर का सीटीपीटी ब्लास्ट
नगर सहित 274 गांवों में बिजली कटौती से लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। सोमवार की सुबह माहीगंज बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफॉर्मर में लगा सीटीपीटी ब्लास्ट होने से करीब चार लाख लोग बिजली के बिना बेहाल हो गए। नगर सहित 274 गांवों में बिजली आपूर्ति लगातार 15 घंटे ठप रहने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। लोग हवा और पानी के लिए तरस गए। देर शाम तक बिजली विभाग आपूर्ति सुचारु करने में जुटा रहा।
सुबह पांच माहीगंज स्थित उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर का सीटीपीटी तेज धमाके साथ ब्लास्ट कर गया। तेज आवाज और आग की लपटों को देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। बिजली विभाग के अनुसार सीटीपीटी बिजली के करंट को नियंत्रण करने का कार्य करता है। वहीं, कोइलगढ़हा गांव के निकट बिजली का पोल टूटने से तार सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

सुबह के दस बजते ही उमस भरी गर्मी में बिजली के बिना लोग परेशान हो गए। परिषदीय स्कूलों में गर्मी से विद्यार्थी बेहाल हो गए। दोपहर तक लोगों की टंकी का पानी समाप्त हो गया। इससे लोग पानी के लिए तरसने लगे। दुकानदार हाथ के पंखे के सहारे दुकानदारी संभालते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ के नीचे बैठ कर लोगों ने दिन गुजारा। महिलाओं को गर्मी में सबसे अधिक परेशान होना पड़ा। सरकारी दफ्तरों में भी बिजली कटौती से काम-काज प्रभावित रहा।
इस संबंध में एसडीओ अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारी मरम्म्मत कार्य में जुटे हैं। माहीगंज उपकेंद्र पर ट्रांसफॉर्मर का सीटीपीटी ब्लास्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई है।
फोटो समाचार
महेन और मदनपुर फीडर से जुड़े गांवों की गुल रही बिजली
एक लाख 32 हजार केवीए आपूर्ति में आए फॉल्ट से उत्पन्न हुई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के महेन और मदनपुर फीडर की आपूर्ति बाधित होने से सोमवार को सुबह से बिजली गुल हो गई है। आपूर्ति बहाल न होने से दोनों फीडरों से जुड़े करीब 140 गांवों की आपूर्ति ठप रही। कर्मचारी तकनीकी खामियां दूर करने में लगे हुए थे।
सुबह करीब चार बजे अचानक दोनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित हो जाने से महेन फीडर से जुड़े बरांव, कपरवार, करायल, दुबौली, हरनहीं, नेतवार सहित 74 तथा मदनपुर के गनियारी, मठियां, मनिहरपुर, जमिरा, गायघाट, केवटलिया सहित 66 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विद्युत निगम कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार माहीगंज फीडर पर एक लाख 32 हजार केवीए का तार बर्स्ट हो गया है। इससे महेन-मदनपुर सहित सात फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई है। पूरे दिन बिजली न आने से कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और अन्य जगहों पर लोग गर्मी से उबल रहे थे। गांवों में लोगों के घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण बैठ गए थे। जबकि पानी की टंकी सूख गई थी। एसडीओ रोहित पांडेय ने बताया कि तकनीकी खराबी दूर की जा रही है। शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
सहोदरपट्टी में छह दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर
देसही देवरिया। सहोदरपट्टी गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर छह दिन पूर्व जल गया। अब तक बदला नहीं जा सका है। इससे दो सौ परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। गांव के लोगों ने निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
देसही देवरिया के सहोदरपट्टी गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर तीन अगस्त को जल गया। गांव के लोगों ने पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी निगम के कर्मचारियों की तरफ से ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका। इससे गांव के करीब दो सौ परिवार तेज गर्मी के बीच अंधेरे में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

गांव के महबूब आलम, मनोज सिंह, हेमंत पाल, उग्रसेन, सत्येंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, अनिल, राजू, जमालुउद्दीन आदि का कहना है विद्युत निगम के कर्मचारी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता त्रियुगी सिंह ने बताया कि जिले पर ट्रांसफॉर्मर नहीं है। इसलिए विलंब हो रहा है। आज-कल में लग जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें