फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 15 मामले, निस्तारण चार का

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। तहसील सभागार में सोमवार को सीडीओ राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 15 शिकायती पत्र आये। मौके पर राजस्व के 4 शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों का निस्तारण अगले समाधान दिवस तक हर हाल में संबंधित विभागों के अधिकारियों को किए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


आए शिकायती पत्रों में राजस्व विभाग के 6, पुलिस के 3, विकास विभाग के 2 और अन्य विभागों के 4 मामले सम्मिलित रहे। इस दौरान उप जिला अधिकारी रत्नेश तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकार अंशुमन श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रभारी अभिजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सुशील तिवारी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें