फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली की चिंगारी से लगी आग, 15 कट्ठा गेहूं की फसल जली

Sun, 26 Mar 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडयेपुर गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के उत्तर खेत में बिजली के तार की चिंगारी से रविवार को अचानक आग लग गई। तेज पछुआ हवा से देखते ही देखते करीब 15 कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसमें पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। जबकि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

दोपहर में गांव के पीछे खेतों में बिजली का तार टूट कर गिर गया। उससे निकली चिंगारी से अंगद पटेल के गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन अंगद पटेल की दस कट्ठे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं बगल के हरेराम व मुन्ना, सुदाम की भी चार से पांच कट्ठे गेहूं की फसल जल गई। तेज पछुवा हवा से लोग दहशत में आ गए। फायर ब्रिगेड को फोन करने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें