फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और बीयर की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शराब की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित करीब बीस हजार रुपये की शराब चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। करीब बीस दिन पहले शराब के दुकान पर काम करने वाले मुनीम को गोली मारकर लूटपाट भी की गई थी। पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं इलाके की कुछ महिलाएं शराब की दुकान का विरोध कर रही थीं।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के देवरिया खास निवासी रामजन्म चौधरी बीयर की दुकान पर मुनीम हैं। दुकान आवेज अहमद पुत्र रियाज के नाम है। मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब जब रामजन्म दुकान पर पहुंचे तो देखा, टीनसेट ऊपर से तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और 96 बीयर की केन चुरा ले गए। कीमत करीब पैंतीस हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं बगल में आशुतोष जायसवाल के अंग्रेजी शराब की दुकान से पांच हजार रुपये नगदी और 12 हजार रुपये की शराब चोरी हो गई। कुछ दिन पहले आशुतोष के मुनीम को बदमाशों ने चटनी गढ़ही के पास गोली मार दी थी। उसके पास मौजूद रुपये भी लूट ले गए थे। करीब दस दिन पहले सैकड़ों महिलाओं ने तीनों दुकान बंद करने की एसपी से मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें